Tomato Price Hike: There will be relief, onion-tomato prices will decline!
Tomato Price Hike : कारोबारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में टमाटर की कीमत में कमी आ सकती है। 100 रुपए किलो पार कर चुका टमाटर 50 से 60 रुपए प्रति किलो पर आ सकता है। प्याज और आलू की कीमत में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दशहरा खत्म होने के बाद अब दिवाली और छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, सब्जी मंडियों में टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में कमी नहीं आई है। खुदरा बाजार में जहां आलू 40 रुपए किलो मिल रहा है तो वहीं टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो पार पहुंच गई है जबकि प्याज के दाम भी 50-60 रुपए किलो हैं। इन तीनों सब्जियों के अलावा हरी सब्जियों के रेट भी बढ़ रहे हैं।
दरअसल, इन सब्जियों के रेट बढ़ने के कई कारण बताए जा रहे हैं। पहले तो ये सब्जियां मौसम की मार की वजह से प्रभावित हुईं। बिगड़ते मौसम के कारण इनकी फसल प्रभावित होती है। इसलिए सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इसके बाद भंडारण की समस्या ने भी इनके रेट बढ़ाए दिए है।
कई बार कोल्ड स्टोर की कमी और अन्य कारणों से सब्जियों का भंडारण ठीक से नहीं हो पाता है। इस कारण भी रेट बढ़ जाते है। इसके अलावा आपूर्ति संबंधी दिक्कतों के कारण भी सब्जियों के रेट में इजाफा देखा गया है। क्योंकि राज्यों में बाढ़ के चलते सब्जियां समय पर नहीं पहुंच सकी। इसलिए मंडियों में रेट बढ़ गए।
कारोबारियों का कहना है कि,अगले कुछ दिनों में टमाटर की कीमत में कमी आ सकती है। 100 रुपए किलो पार कर चुका टमाटर 50 से 60 रुपए प्रति किलो पर आ सकता है। प्याज और आलू की कीमत में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसका कारण है कि बाजार में आलू और टमाटर की नई उपज आनी शुरू होगी। दिवाली-छठ तक इन सब्जियों के रेट में कमी आ सकती है।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…