Tuesday, November 3, 2026
HomeभारतNational Bjp Niyuktiya: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, MP के इन...

National Bjp Niyuktiya: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, MP के इन नेताओं को मिला पद 

National Bjp Niyuktiya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में मध्यप्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है। जारी सूची के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, लाल सिंह आर्य को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा को बीजेपी राष्ट्रीय प्रकोष्ठ का संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा का अध्यक्ष, आशीष अग्रवाल को BJP राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक और कविता पाटीदार Bjp का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वसुंधरा राजे
राम माधव
त्रिवेंद्र सिंह रावत
बैजयंत ‘जय’ पांडा
डी. पुरंदेश्वरी
रेखा वर्मा
प्रो. तारिक मंसूर
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
डॉ. भारती प्रवीण पवार
सरदार मनजीत सिंह बादल
लाल सिंह आर्य
प्रो. एम. नागराज
डॉ. मधुचंदा कर

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट