BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा

​साल 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की कुल 690 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

BJP ELECTION
BJP ELECTION
डॉ आशा शर्मा

साल 2027 की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इस महासमर में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर क्षेत्रीय स्तर के दिग्गज नेताओं तक, अपने सभी प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की कुल 690 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस मतदान को राजनीतिक जानकार 2029 के आम चुनावों का 'सेमीफाइनल' मान रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश है, जो देश की संसद में सर्वाधिक 80 सांसद भेजता है.

चुनावी रणनीति के तहत भाजपा जहां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सरकार बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी, वहीं पंजाब की सत्ता में वापसी के लिए उसने अपने पुराने साथी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बना लिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे शीर्ष केंद्रीय नेता भी प्रचार अभियान की धुरी बने रहेंगे.

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर जनता अपना फैसला सुनाएगी. चुनावी बिसात बिछाने, संगठन को धार देने और प्रचार की रूपरेखा तय करने के लिए 27 और 28 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. नई टीम के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे. इन पांचों राज्यों में भाजपा का पिछला राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पार्टी ने 2017 में प्रचंड बहुमत हासिल किया और 2022 में भी अपनी सत्ता कायम रखी.

इसी तरह, उत्तराखंड में भी भाजपा 2017 से लगातार सत्ता में बनी हुई है और 2022 में उसने वापसी की थी. गोवा में 2012 से ही भाजपा का शासन है, जिसकी कमान वर्तमान में प्रमोद सावंत संभाल रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 2017 और 2022 में सरकार बनाने के बाद, जातीय तनाव के कारण वहां कुछ वक्त के लिए राष्ट्रपति शासन लगा था, लेकिन फरवरी 2026 में पार्टी ने युमनाम खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री बनाकर दोबारा सरकार का गठन कर लिया. इसके उलट, पंजाब की कहानी थोड़ी अलग रही है. साल 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध के चलते अकाली दल से दशकों पुराना नाता टूटने के बाद भाजपा ने 2022 का चुनाव अकेले लड़ा था, लेकिन अब 2027 की जंग से पहले दोनों दल फिर एक साथ आ गए हैं.

केंद्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रचारक की भूमिका में हैं, तो अमित शाह चुनावी प्रबंधन और रणनीति के मास्टरमाइंड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बिठा रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं. राज्यों के नेतृत्व पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिनका साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक देंगे, वहीं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े राज्य प्रभारी के रूप में मोर्चा संभालेंगे. पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रभारी सतीश पूनिया प्रमुख चेहरों में शामिल हैं.

पंजाब के चुनावी अभियान में सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल के नेता, विशेष रूप से पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी निर्णायक भूमिका में दिखेंगे, क्योंकि भाजपा पहले ही राज्य में अकाली दल को 'बड़े भाई' का दर्जा दे चुकी है. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार की कमान संभाल रहे हैं और वरिष्ठ नेता राम माधव संगठन की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. यहां गढ़वाल सांसद और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी समेत कई सांसदों को अहम जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा जा सके. इसके अलावा, गोवा में प्रमोद सावंत के नेतृत्व को पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार (राज्य प्रभारी) का साथ मिल रहा है, जबकि मणिपुर में मुख्यमंत्री युमनाम सिंह और प्रदेश प्रभारी राजदीप रॉय पार्टी की चुनावी नैया पार लगाने के लिए प्रमुख चेहरों के रूप में सक्रिय हैं.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जाकिर नाइक के संगठन पर कार्रवाई के लिए राज्यों को केंद्र की अनुमति, UAPA के तहत मिले अधिकार

about 5 hours ago

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का बड़ा दांव! क्या 360 सांसदों का समर्थन जुटा लिया? सपा के रुख पर भी नजर

about 8 hours ago

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

1 day ago

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

1 day ago

पाकिस्तानी कंटेंट नहीं चलेगा, सरकार ने नेटफ्लिक्स को याद दिलाई पुरानी एडवाइजरी, फवाद-माहिरा की सीरीज पर विवाद

1 day ago

बिछड़े अपनों से, मिले एक-दूसरे से: उम्र के आखिरी पड़ाव पर मिला हमसफर, वृद्धाश्रम में बजी शहनाई

1 day ago

और पढ़ें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत
बिजनेस न्यूज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज
मध्यप्रदेश

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील
मध्यप्रदेश

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं
सेलेब्रिटीज़

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं

 एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर
यात्रा

एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर