एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर

भारत के तीन प्रमुख बाजार एशिया की सबसे महंगी रिटेल सड़कों में शामिल हुए हैं। दिल्ली का खान मार्केट 24वें, गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट 28वें और कनॉट प्लेस 29वें स्थान पर है।

 एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर
Vijay Pal

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख शॉपिंग बाजारों ने एशिया के रिटेल कारोबार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। दिल्ली और गुरुग्राम के तीन बाजार एशिया पैसिफिक की सबसे महंगी रिटेल सड़कों की टॉप-30 सूची में शामिल हुए हैं। इनमें दिल्ली का खान मार्केट, गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट और कनॉट प्लेस शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की 'मेन स्ट्रीट्स अक्रॉस द वर्ल्ड 2026' रिपोर्ट में इन बाजारों को जगह मिली है।

खान मार्केट दुनिया में 24वें नंबर पर

दिल्ली का खान मार्केट भारत का सबसे महंगा रिटेल बाजार बना हुआ है। दुनिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों की सूची में इसे 24वां स्थान मिला है। यहां दुकानों का सालाना किराया 14 प्रतिशत बढ़कर 238 डॉलर प्रति वर्गफुट पहुंच गया है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 1,875 रुपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह बैठता है।

गैलेरिया मार्केट और कनॉट प्लेस भी टॉप-30 में

एशिया पैसिफिक की सूची में गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट को 28वां स्थान मिला है, जबकि दिल्ली का कनॉट प्लेस 29वें नंबर पर है।

वहीं, मुंबई का लिंकिंग रोड 33वें स्थान पर रहा। हालांकि, इस बाजार ने किराये में बढ़ोतरी के मामले में खास प्रदर्शन किया। यहां सालाना किराये में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

दुनिया में न्यूयॉर्क का बाजार सबसे महंगा

दुनिया की सबसे महंगी रिटेल सड़कों में न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू पहले स्थान पर है। यहां सालाना किराया 35 प्रतिशत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति वर्गफुट हो गया है। लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट दूसरे और मिलान का वाया मोंटेनापोलियोने तीसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत एशिया पैसिफिक में रिटेल किराये की बढ़ोतरी के मामले में सबसे आगे रहा। इससे साफ है कि बड़े शहरों के प्रमुख बाजारों में दुकानों की मांग लगातार बढ़ रही है। नामी ब्रांड भी इन बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत
बिजनेस न्यूज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा
नेशनल न्यूज़

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज
मध्यप्रदेश

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील
मध्यप्रदेश

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं
सेलेब्रिटीज़

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं