Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी

Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी
Khabar Digital Admin

Modi @75: PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष/ गाँधी के भारत को देखना हो या आज के मोदी के भारत को तो एक साम्य दोनों में मिलेगा वह है आत्मनिर्भरता. गाँधीजी ने हमेशा आत्मनिर्भर समाज और देश की कल्पना की है. गाँधीजी की आत्मनिर्भरता का अर्थ स्वदेशी हो जाना है. भारत की बुनियाद में स्वदेशी के रास्ते आत्मनिर्भरता परिभाषित है. यह तय है कि गाँधी जी ने जिस स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की चर्चा की थी और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए जो स्वप्र देखा था आज 75 साल के Narendra Modi भी उसी गाँधी मार्ग पर चलते दिख रहे हैं.

यह बात सच है कि 1947 के पहले का भारत और आज 2025 का भारत बदल चुका है. स्वदेशी तब भी जरूरत था और आत्मनिर्भरता का मार्ग वही था जिस पर चलने का आग्रह नित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं. थोड़ा पीछे पलटकर देखें तो आपको ज्ञात होगा कि गाँधीजी ने उद्योगों का विरोध नहीं किया. वे मशीनीकरण के विरोधी थे आज मोदी के समय में वही आदर्श, वही गाँधी मार्ग का अनुसरण होते हुए देख सकते हैं. जीवन के 75 वसंत देख चुके मोदी की विचारसम्मति अलग हो सकती है लेकिन भारत की माटी में गढ़े गए आदर्श से भला कोई कैसे विरक्त हो सकता है. समय के साथ बदलाव जरूरी है तो उन आदर्शों का अनुगमन भी करना उतना ही जरूरी है, यह आप पन्ने पलट कर देखेंगे तो सहज समझ जाएंगे.

यह भी पढ़ें - कहाँ तलाशें राधाकृष्णन - प्रो. मनोज कुमार - Khabar Digital

बदलते भारत में बहुत सारी चीजें समय के साथ सिमटती, मिटती जा रही हैं तो कुछ नए स्वरूप के साथ और भी प्रासंगिक हो गई हैं. खादी जो कभी स्वाधीन भारत की प्रतीक और अस्मिता का चिंह था, उससे लोग धीरे धीरे दूर हो रहे थे. और इसी के साथ बुनकर उद्योग पर संकट गहराता जा रहा था. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने संकट को समझा और खादी में क्रांति आ गई. डूबता-सिमटता खादी उद्योग बूम कर गया. मोदीजी ने इसे युवा से जोड़ दिया. खादी वस्त्रों की फैशन परेड होने लगी. युवाओं का खादी के प्रति क्रेज बढ़ गया और एक डूबता स्वदेशी उद्योग को ना केवल धडक़न मिली बल्कि वह चौगुनी रफ्तार से आगे बढऩे लगा. खादी और स्वदेशी का यह नया रिश्ते की बात हम नहीं बाजार कह रहा है. वो बिक्री के आंकड़ें कह रहे हैं कि खादी की गमक लौट आयी है. क्या आप इस बात से इंकार कर सकते हैं.

गाँधी जी मशीनों का प्रयोग करने के विरोधी नहीं थे। वे हमेशा से इस बात की पैरवी करते रहे हैं कि बोझ और परिश्रम को कम करने वाले यंत्रों की स्थापना की जाए. वे इस बात का प्रतिकार करते रहे हैं कि मानव उपयोगी श्रम को मशीनों के पास जाने दें. वह ऐसे उद्योग धन्धे स्थापित करने के पक्ष में थे, जिसमें काम करने के इक्षुक लोगों को न सिर्फ जीवन निर्वाह के लिए वेतन मिले अपितु स्वाभिमान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिले. उन्होंने गाँवों को भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल समस्या मानते हुए उन्होंने लिखा-हमारी समस्या अपने देश के करोड़ों लोगों के लिए खाली समय निकालने की नहीं है, समस्या यह है कि उनके बेकारी के समय का कैसे उपयोग किया जाए जो कि वर्ष में 6 महीने के कार्यकारी दिनों के बराबर होता है. यंत्रों का सही प्रयोग यह है, कि वह मानव श्रम में मदद करें और उसे सरल बनाएं.

यह भी पढ़ें - मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य - Khabar Digital

गाँधी का लक्ष्य ग्राम उन्मुख आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना था क्योंकि भारत गाँवों में बसता है. वर्तमान समय में फिर से पन्ने पलटने की जरूरत इसलिए है कि वर्तमान समय की जरूरत के अनुरूप नरेन्द्र मोदी भी गाँधी के बताये मार्ग पर चल रहे हैं. गाँव को शहर पर लंबित होने के बजाय शहरों को गाँव पर लंबित रहने की जुगत लगाने वाली नवीन योजनाओं के माध्यम से जोड़ रहे हैं. यह नया और युवा भारत है जिनके पास मौजूद कौशल को खुला और बड़ा आसमान दे रहे हैं.

स्वदेशी से स्वच्छता का रास्ता गाँधी मार्ग का है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रास्ते के राहगीर हैं. आज स्वच्छता का जो मानक हिन्दुस्तान ने गढ़ा है, वह कभी आजाद भारत के लिए स्वप्र सा था. स्वच्छता का स्वप्र गाँधीजी ने भी देखा था और वे बार-बार कहते थे कि स्वच्छता का भार हर भारतीय को उठाना होगा. सन 47 के पहले देखा गया यह स्वप्र आज हर घर में सच हो रहा है. प्रधानमंत्री होने के नाते मोदीजी ने देश को एक सपना दिया और वह सपना हकीकत में बदलने लगा. यह कहना भी ठीक नहीं होगा कि इस महादेश में सबकुछ सौफीसद हो गया है लेकिन शून्य से शिखर की ओर पहुँचने की शुरूआत हो चुकी है. नौनिहाल अब सडक़ोंं पर कचरा फेंकने नहीं देते हैं. यही भाव स्वदेशी है जो हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जाता है.

गाँधीजी का स्वप्र था कि हर भारतीय का कौशल निखारा जाए. इसे भी वे स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के चश्मे से देखने का प्रयास किया. यहाँ भी आपको नरेन्द्र मोदी गाँधीमार्ग पर आगे बढ़ते दिखेंगे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल उन्नयन के साथ जोडक़र एक नवीन भारतीय शिक्षा पद्धति को आगे बढ़ाया है. हालांकि अभी इसके समूचे क्रियान्वयन में कुछ बाधा है लेकिन जब नीयत हो तो नियति बदल जाती है. सबसे खास बात यह है कि गाँधीजी अपने पूरे जीवनकाल मातृभाषा में शिक्षा की पैरवी करते रहे हैं और इस 2025 में गाँधीजी का स्वप्र जमीन पर उतर चुका है. शिक्षा को डिग्री बनाने की किसी काल में मैकाले ने साजिश की थी, वह निरंतरता पाता रहा लेकिन मोदी ने इस साजिश को दरकिनार कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रोजगार से नहीं, कौशल से, मातृभाषा से जोडक़र भारतीय शिक्षा पद्धति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाकर समाज को नयी दिशा दी है. ये थोड़ी सी बातें हैं बदलते भारत की. अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का उल्लेख किया जा सकता है लेकिन यहां जरूरी नहीं.

यह भी पढ़ें - जब अटलजी ने हुंकार भरी 'मेरी कविता जंग का ऐलान है - Khabar Digital

75 साल के Narendra Modi से हिन्दुस्तान की अपेक्षा बड़ी है और यह स्वाभाविक भी है. विकास के मॉडल से असहमति हो सकती है. एक महादेश के समक्ष चुनौतियां बड़ी हैं और उन्हें सुलझाने में समय चाहिए होता है. 2047 का भारत मोदी का नहीं, डेढ़ सौ करोड़ भारतीय का सपना है. हिन्दुस्तान क्या अकेले मोदी का है? क्या विकास और विश्वास का रास्ता अकेले मोदी का कांधा मांगते हैं? नहीं, हिन्दुस्तान हम सबका है और हम सबकी बराबरी की जिम्मेदारी है कि हम इस सुदीर्घ अनुभवी नेता का साथ दें. वे अपने जन्मदिन पर कोई उपहार मांगेंगे तो उन्हें बहुमूल्य वस्तु नहीं, हरेेक भारतीय का साथ चाहिए. विश्वास चाहिए. उनके इस जन्मदिन पर उन्हें हौसला दीजिए क्योंकि आपका यह हौसला मोदी का नहीं, भारत का है. हम सबका है.

(लेखक प्रो. मनोज कुमार वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया शिक्षा से संबद्ध हैं)

आप भी बनें लेखक! अगर आपके पास कोई विचार, लेख या रिपोर्ट है जिसे आप 'खबर डिजिटल' के माध्यम से साझा करना चाहते हैं, तो हमें मेल करें। Mail us at: [email protected]

खबर डिजिटल - हर पल आपके साथ

यह भी पढ़ें - आदिवासी समाज के बगैर अधूरा आज़ादी का महोत्सव - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 18 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!