सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 के तत्वाधान में शुक्रवार, 10 अप्रैल को रात्रि 8:30 बजे शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मिशन चौक में कटनी पुलिस द्वारा एक अनूठा आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड एवं शहनाई की मधुर धुनों ने न केवल वातावरण को संगीतमय बना दिया, बल्कि आमजन को जागरूकता का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। राहगीर और स्थानीय नागरिक कुछ देर के लिए ठहरकर इस सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। शहनाई की सुरमयी ध्वनि ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं को मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रति प्रेरित करना और पुलिस की सकारात्मक छवि को समाज के सामने प्रस्तुत करना भी रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि वे केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के साथ जुड़कर सकारात्मक संवाद स्थापित करने का भी कार्य कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में एक अलग माहौल बनाते हैं और पुलिस व जनता के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं।
कटनी में पुलिस बैंड की मधुर प्रस्तुति, जनता को दिया जागरूकता का संदेश
सम्बंधित ख़बरें


