सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी
विजयराघवगढ़, बरही और कैमोर नगर परिषदों में 4-4 एल्डरमैन मनोनीत, विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा
कटनी–मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कटनी जिले की विजयराघवगढ़, बरही और कैमोर नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति कर दी गई है। तीनों नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा है, जो नगर के विकास और जनभागीदारी से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी एल्डरमैन अपने-अपने क्षेत्रों में सुशासन, विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।विधायक पाठक ने कहा कि एल्डरमैनों का अनुभव और जानकारी नगर निकायों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी, जिससे शहरों के विकास को गति मिलेगी और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सकेगा।इनकी हुई नियुक्ति:नगर परिषद कैमोर में श्रीमती शोभा सोनी, श्री अरुण गुप्ता, श्रीमती सुनीता मुंगेरिया एवं श्रीमती किरण बर्मन को एल्डरमैन बनाया गया है।नगर परिषद बरही में श्रीमती किरण पटेल, श्री रजनीश नामदेव, श्री रघुनाथ गुप्ता एवं श्री मनोज रावत को नियुक्त किया गया है।वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ में श्री राकेश पांडे, भारत कोल, श्री महेंद्र ताम्रकार एवं श्रीमती रोशनी सोनी को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है।विधायक संजय पाठक ने सभी से “विकसित विजयराघवगढ़, विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की है।katni-3-nagar-parishad-12-alderme


