बाकल बवाल का भगोड़ा आखिर पुलिस के शिकंजे में! बाजार में पैदल घुमाकर सिखाया सबक
कटनी – बाकल में मचा बवाल याद है न? वही मामला, जिसमें आरोपी घटना के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन अब उसका भाग्य साथ छोड़ गया! बहोरीबंद और बाकल पुलिस की संयुक्त टीम ने इस फरार आरोपी समीम खान पिता सलाम खान (32 वर्ष, निवासी पठानी मोहल्ला) को आखिरकार पकड़ ही लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोई नरमी नहीं दिखाई — आरोपी को पैदल बाजार में घुमाया, ताकि जनता देख सके कि कानून के लंबे हाथों से बच पाना नामुमकिन है। उसके बाद आरोपी को एसडीएम कोर्ट बहोरीबंद में पेश किया गया, जहां से सीधे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व और अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में की गई। मामला थाना बाकल का अपराध क्रमांक 347/25, धारा 296, 351(3) बीएनएस से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 170, 126/135(3) के तहत भी कार्यवाही दर्ज की।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बहोरीबंद और बाकल के साथ उनि. धनंजय पाण्डेय, सउनि. अनुराग पाठक, प्र.आर. सुनील बागरी, रमेश सिंह, कोमल शा, बृजेश सिंह, अतुल जैन, शिव और कमलकांत की भूमिका काबिले तारीफ़ रही।


