Gold And Silver Rate : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ गुरुवार को डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बाद मुनाफावसूली का दौर शुरू होने से निवेशकों ने तत्काल सोना बेचने शुरु कर दिया। जिसके चलते कीमतों में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 0.36 फीसदी लुढ़ककर 1 लाख 25 हजार 480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 0.20 फीसदी टूटकर 1 लाख 60 हजार 950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
बड़ी गिरावट नहीं की जाएगी दर्ज!
पिछले कुछ सत्रों में सोने-चांदी के दामों ने सबको चौंका दिया था। रिकॉर्ड स्तर की कीमतों के बाद एक बार फिर इनके भाव कम होते दिखाई दिए हैं, हालांकि यह बेहद ही कम है, लेकिन बड़े स्तर पर इनकी कीमतों में फर्क साफ दिखाई देता है। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की डिमांड ने कीमतों को हाई लेवल पर पहुंचा दिया, लेकिन जैसे ही कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचीं, बड़े निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। मार्केट के जानकारों के अनुसार सोना-चांदी की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं दिखाई देगा।
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
बता दें कि चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, 22 कैरेट गोल्ड 1 लाख 17 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 27 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1 लाख 17 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 27 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1 लाख 17 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1 लाख 27 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, 22 कैरेट सोना 1 लाख 17 हजार 150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
शहर 24 कैरेट ( ₹/10 ग्राम) 22 कैरेट ( ₹/ 10 ग्राम)
चेन्नई 1,28,400 1,17,700
मुंबई 1,27,750 1,17,100
कोलकाता 1,27,750 1,17,100
बेंगलुरु 1,27,750 1,17,100
हैदराबाद 1,27,750 1,17,100
केरल 1,27,750 1,17,100
पुणे 1,27,750 1,17,100
दिल्ली 1,27,900 1,17,250
वडोदरा 1,27,800 1,17,150
अहमदाबाद 1,27,800 1,17,150


