P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: बीच बाजार उतारी प्रसूता और नवजात: 108 एंबुलेंस चालक पर रुपए...

मुरैना: बीच बाजार उतारी प्रसूता और नवजात: 108 एंबुलेंस चालक पर रुपए मांगने का आरोप

प्रसूता व नवजात को 108 चालक ने बीच बाजार में उतारा

मुरैना / शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ जिले के जौरा कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सीसी रोड को कच्चा बताकर 108 एंबुलेंस चालक ने प्रसूता महिला और उसके नवजात शिशु को बीच बाजार में ही उतार दिया। आरोप है कि चालक रास्ते में घर तक छोड़ने के लिए रुपए की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार जौरा कस्बे की निवासी प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 108 एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए थे। सुरक्षित प्रसव के बाद जब प्रसूता को घर छोड़े जाने की बारी आई, तो चालक ने सीसी रोड को कच्चा बताते हुए आगे जाने से मना कर दिया और बीच बाजार में ही महिला व नवजात को उतार दिया।

प्रसूता के पति का आरोप
प्रसूता के पति का कहना है कि एंबुलेंस चालक रास्ते में घर तक छोड़ने के बदले रुपए मांग रहा था। रुपए न देने पर चालक ने एंबुलेंस रोककर दोनों को उतार दिया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट