खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– नगर पालिक निगम कटनी ने शहर के महाराणा प्रताप वार्ड और इंदिरा गांधी वार्ड के रहवासियों को 33.71 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। रविवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से पूजा-अर्चना कर सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।महाराणा प्रताप वार्ड के अमकुही क्षेत्र में करीब 6.22 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा, जबकि इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 के बालाजी नगर में 27.49 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुभाष शिब्बू साहू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के हर वार्ड तक योजनाबद्ध विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर कटनी को बेहतर और व्यवस्थित शहर बनाया जा रहा है।वहीं क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती तुलसा गुलाब बेन तथा पार्षद ओमप्रकाश (बल्ली) सोनी ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। सड़क और नाली निर्माण से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
33.71 लाख की विकास सौगात: महाराणा प्रताप और इंदिरा गांधी वार्ड में सड़क-नाली निर्माण का शुभारंभ
सम्बंधित ख़बरें
