Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News : आदिवासी नेता महेश पटेल ने भरी हुंकार… विशाल सभा...

Alirajpur News : आदिवासी नेता महेश पटेल ने भरी हुंकार… विशाल सभा में रखी अपनी 10 मांगें

कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन - महेश पटेल

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ जिले में गुरुवार को आदिवासी समाज की एक बड़ी आमसभा हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जिसका नेतृत्व आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने किया। वहीं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इकट्ठा हुए। जहां मंच से वक्ताओं ने साफ कहा कि “सरकार यदि अधिकार छिनेगी, तो संघर्ष और भी तेज होगा।”

यातायात सुरक्षा अभियान की सराहना
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने जिले में चल रहे अवैध यातायात सुरक्षा अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “एसपी द्वारा हेलमेट वितरण सराहनीय पहल है। इससे कई अनमोल जानें बचेंगी। युवा साथी बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।”

बस स्टैंड से टंट्या मामा चौराहे तक विशाल रैली
सभा के बाद एक विराट रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजारों से होती हुई टंट्या मामा चौराहे पहुंची, जहां समाजजनों ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

SDM को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल ने SDM तापिस पांडे को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें ये रही प्रमुख मांगे

किसानों को समय पर खाद–बीज
नर्मदा किनारे हटाने के आदेशों पर रोक
निवासरत परिवारों को वनाधिकार पट्टे
छात्रावास व शिक्षा व्यवस्था में सुधार
आंगनवाड़ी व मध्यान्ह भोजन में पारदर्शिता
मनरेगा में पक्के निर्माण व लंबित भुगतान
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता
खदान नीलामी पर रोक
कंपनियों की मनमानी पर नियंत्रण
आदिवासी क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

आदिवासी नेताओं ने दी चेतावनी
आदिवासी नेताओं ने कहा कि “ये सिर्फ कागज नहीं, आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की लड़ाई है। इसीलिये अगर आने वाले दिनों में उनकी मांगों पर काम नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट