उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ महाकाल मंदिर प्रशासन ने आज मन्दिर परिसर में स्थित प्राचीन विष्णु मन्दिर को हटा दिया। यह मन्दिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। जिसके चलते इसके आसपास सालों से बैरिकेट्स लगाए हुए थे, ताकि इसके आसपास से कोई व्यक्ति ना गुजरे। साथ ही मंदिर के सामने पोस्टर पर लगाया गया था कि मंदिर जीर्ण-शीर्ण इसीलिये दूरी बनाए रखें।
काफी पुराना हो चुका था मंदिर
महाकाल मंदिर परिसर में शंख द्वार के समीप विष्णु मन्दिर है। जिसमें अति प्राचीन विष्णु भगवान की मूर्ति विराजीत है। मन्दिर काफी पुराना हों चुका था। जिसके चलते मन्दिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ चुका था। कोई दुघर्टना नही हो इसको देखते हुए आज मन्दिर प्रशासन ने मन्दिर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। इसके पहले विधि विधान से मन्दिर में विराजित मूर्ति को संग्रहालय में रखवाया गया।
मंदिर का कराया जाएगा पुर्ननिर्माण
मन्दिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया किप्राचीन विष्णु मन्दिर का पुर्न निर्माण कराया जा रहा है। उसके बाद प्रतिमा को फिर से मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा, ताकि एक बार फिर बाबा महाकाल के साथ भक्त भगवान विष्णु के भी दर्शन प्राप्त कर सके।


