P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजन्म के 3 दिन बाद खेत में छोड़ दिया… बुखार से तपती...

जन्म के 3 दिन बाद खेत में छोड़ दिया… बुखार से तपती नवजात अब अस्पताल में भर्ती

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरहटा थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक नवजात बच्ची खेत में लावारिस हालत में मिली। बच्ची की नाभि में कीड़े पड़ चुके थे और उसे तेज बुखार भी था।

गांववालों ने जैसे ही बच्ची को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का जन्म लगभग तीन से चार दिन पहले हुआ है। उसका वजन सामान्य है, लेकिन वह जॉन्डिस (पीलिया) से पीड़ित है। फिलहाल बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

पुलिस अब उस महिला या परिवार की तलाश में लग गई है, जिसने जन्म के तुरंत बाद बच्ची को खेत में छोड़ दिया।

सवाल यह है कि आखिर कौन है वह निर्दयी मां-बाप जिन्होंने मासूम को मौत के मुंह में धकेल दिया? आशा है कि प्रशासन जल्द ही जिम्मेदारों तक पहुंचेगा और बच्ची को सुरक्षित भविष्य मिलेगा।अगर किसी के पास इस बच्ची से जुड़ी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट