P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमंडल उपाध्यक्ष प्रणेश ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा के...

मंडल उपाध्यक्ष प्रणेश ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा के जिला मंत्री

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने हाल ही में जिला कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें गढ़ी मंडल में अभी तक मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व निर्वाह कर रहे प्रणेश ओझा को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। इससे पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं राजनीतिक पंडितो की माने तो पहली बार गढ़ी मंडल से भाजपा के मेंन बॉडी में किसी भी कार्यकर्ता को जिला की टीम में नही रखा गया था।

हालांकि इससे पहले किसान मोर्चा युवा मोर्चा सहित अन्य दायित्वो का निर्वाह यहां के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है लेकिन मेन बॉडी में किसी भी कार्यकर्ता को पहली बार जगह मिली है।

प्राणेश ओझा को मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नवीन दायित्व के लिए प्रणेश ओझा को विधायक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य वेद प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष समीर सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र मिश्रा सहित अन्य तमाम वरिष्ठ लोगों ने बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट