P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिना टीसी कनेक्शन बिजली चोरी कर रहे एक दर्जन कृषकों पर कार्रवाई...

बिना टीसी कनेक्शन बिजली चोरी कर रहे एक दर्जन कृषकों पर कार्रवाई , तीन गांवों में विद्युत विभाग की दबिश


बिना टीसी कनेक्शन बिजली चोरी कर रहे एक दर्जन कृषकों पर कार्रवाई
तीन गांवों में विद्युत विभाग की दबिश
स्लीमनाबाद – विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर बिजली बिलों की वसूली के साथ-साथ अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को विद्युत विभाग की उड़नदस्ता टीम ने ग्राम पड़वार, तिहारी, कोहका एवं छपरा सहित आसपास के गांवों में अचानक दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि कई कृषक बिना टीसी (ट्रांसफॉर्मर कनेक्शन) लिए घरेलू विद्युत पोलों से अवैध रूप से तार खींचकर कृषि पंप संचालित कर रहे थे।

कार्रवाई का विवरण
कनिष्ठ अभियंता सुमित सिन्हा ने बताया कि जांच में लगभग एक दर्जन कृषकों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। टीम द्वारा मौके से अवैध तार, सबमर्सिबल पाइप एवं अन्य विद्युत उपकरण जब्त किए गए। सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विभागीय टीम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध कनेक्शन विद्युत का उपयोग करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

समझाइश भी दी गई
कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता सुमित सिन्हा ने कृषकों को समझाइश देते हुए कहा कि कृषि कार्यों के लिए केवल वैध टीसी कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें। घरेलू विद्युत पोलों से कृषि पंप चलाना विद्युत चोरी की श्रेणी में आता है, जिससे बचना आवश्यक है।

कार्रवाई में शामिल रहे
इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता सुमित सिन्हा के साथ अनिल तिवारी, ओमप्रकाश यादव, विनय हल्दकर, रामकेश, अनुराग, प्रवीण तिवारी, राजभान, अंजलि बर्मन, नीरज यादव, बुद्धू सिंह सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट