P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में अतिथि शिक्षकों का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ… भविष्य सुरक्षित...

छिंदवाड़ा में अतिथि शिक्षकों का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ… भविष्य सुरक्षित करने की उठाई मांग

शिक्षक भर्ती को लेकर की मांग

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 2 जनवरी से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अतिथि शिक्षकों द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिले के अतिथि शिक्षकों ने दीनदयाल पार्क, छिंदवाड़ा में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल शुरू की।

संतोष कहार ने दी जानकारी
संतोष कहार ने कहा कि प्रदेश के अतिथि शिक्षक विगत 18 वर्षों से शासकीय स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनका भविष्य सुरक्षित नहीं किया गया है। कई बार शासन-प्रशासन को आवेदन एवं निवेदन देने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। हर चुनाव के समय अतिथि शिक्षकों को नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए गए।

पुराना वादा दिलाया याद
उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित अतिथि शिक्षक महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने एवं शिक्षक भर्ती में प्रति वर्ष 4 अंक बोनस (अधिकतम 20 अंक) देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ। अतिथि शिक्षकों को इसका कोई लाभ नहीं मिला, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांग
अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि उनके कार्यानुभव और वरिष्ठता के आधार पर 12 माह तक तथा 62 वर्ष की आयु तक भविष्य सुरक्षित किया जाए।धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, सुनील विश्वकर्मा, योगेश चौरसिया, अवध सूर्यवंशी, शोभाराम वर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, अंकित विश्वकर्मा, अशोक सूर्यवंशी, अनिल डेहरिया, कैलाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट