P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,8 वाहन जब्त

Jhabua News: अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,8 वाहन जब्त

बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनिज परिवहन पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। खनिज अधिकारी जुवानसिंह भिड़े एवं खनिज अमले ने म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत 17 एवं 18 दिसम्बर को कार्रवाई करते हुए कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

17 दिसम्बर को ग्राम रतनपुरा, तहसील झाबुआ में खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन का 1 प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं 17 व 18 दिसम्बर की रात्रि में बिना अभिवहन पारपत्र तथा निर्धारित मात्रा से अधिक (ओवरलोड) खनिज परिवहन करते हुए 8 वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों में RJ03GA5767, GJ20Z5595, GJ20X9951, GJ20X7377, GJ20X2813, MP13H4266 डम्पर, MP11ZK5369 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक स्वराज बिना नम्बर ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जिनमें गिट्टी व रेत का परिवहन किया जा रहा था।

खनिज विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 9 प्रकरणों को निराकरण हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय झाबुआ में प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए सतत भ्रमण कर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट