अशोक नगर में पकड़ी गई नकली राजश्री गुटखा फैक्ट्री के बाद कटनी प्रशासन को रहना होगा सतर्क
कटनी – अशोक नगर जिले में हाल ही में नकली राजश्री गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद अब कटनी प्रशासन के लिए भी अलर्ट रहने की जरूरत है। संभावना जताई जा रही है कि इस नकली गुटखा गिरोह के तार अन्य जिलों, खासकर कटनी जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों से जुड़े हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली गुटखा, सुगंधित तंबाकू और रैपर जब्त किए गए हैं। प्रशासन की जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई होती थी।
कटनी में भी गुटखा का बड़ा व्यापार होने के कारण प्रशासन को तत्काल सघन जांच अभियान चलाने की आवश्यकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस को संयुक्त रूप से दुकानों, गोदामों और सप्लाई चैन की जांच करनी चाहिए ताकि किसी भी तरह की मिलावट या नकली उत्पादों की बिक्री रोकी जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि कटनी जिले में बिक रहे सभी गुटखा ब्रांडों की सैंपल जांच करवाई जाए, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को होने वाले खतरे को टाला जा सके।


