P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा: अग्निवीर की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा देकर युवती से 2...

रीवा: अग्निवीर की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल तक किया दुष्कर्म, फोटो भी किए वायरल

दोस्ती और प्यार के नाम पर धोखाधड़ी से

​रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया के इस दौर में दोस्ती और प्यार के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर तैनात एक युवक ने मर्यादाओं की सारी हदें पार कर दीं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक दोस्ती का अंत बेहद खौफनाक रहा, जिसमें एक युवती को न केवल शारीरिक शोषण झेलना पड़ा, बल्कि सामाजिक बदनामी भी सहना पड़ रहा है।

इंस्टाग्राम से हुई थी जान-पहचान

​पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सतना जिले के नागौद निवासी अवधेश रजक की पहचान पीड़िता से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई। आरोपी अवधेश, जो वर्तमान में अग्निवीर के रूप में कार्यरत है, पीड़िता से मिलने रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचा। पीड़िता उसे अपना दोस्त मानकर विश्वविद्यालय के पास नीम चौराहे स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गई।

धमकी और दो वर्षों तक शोषण

​आरोप है कि कमरे में युवती को अकेला पाकर आरोपी ने उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत करा दिया। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह पिछले दो वर्षों तक युवती को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

​शादी का दबाव बनाने पर वायरल किए फोटो

​घटना में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए आरोपी अवधेश ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से उसके अंतरंग फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस की कार्रवाई

​लोक-लाज का भय त्याग कर पीड़िता विश्वविद्यालय थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अग्निवीर अवधेश रजक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और सेना के संबंधित विभाग को भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट