P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Agniveer Recruitment: वर्दी पहनने का मौका, MP के 15 जिलों में...

MP Agniveer Recruitment: वर्दी पहनने का मौका, MP के 15 जिलों में अग्निवीरों की भर्ती!

MP Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबर सामने आई है। सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही, भर्ती के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।

इन 15 जिलों में भरे जाएंगे फॉर्म

यह भर्ती विशेष रूप से मध्य प्रदेश के 15 जिलों के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिनमें भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह और पन्ना शामिल है।

देखे तारीखें

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026 तक
प्रवेश परीक्षा: 15 जून 2026 को
ऑफिशियल वेबसाइट: आवेदन के लिए युवा www.joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत महिला और पुरुष दोनों के लिए कई वर्गों में पद निकाले गए हैं।
पुरुष पद: जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं पास)
महिला पद: सैन्य पुलिस (MP)
स्थायी कैडर: नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा
योग्यता: 10वीं कक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण। आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतन और रिटायरमेंट

अग्निवीरों को आकर्षक वेतन और सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि दी जाएगी शुरुआती वेतन 30,000 रूपये प्रति माह होगा। सेवा के दौरान कुल वेतन पैकेज लगभग 6.92 लाख होगा। 4 साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को 11.71 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए सबसे पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सेना ने युवाओं को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी फर्जी सूचना या दलालों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट