P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआदिवासियों की अस्मिता के लिए मैदान में महेश पटेल.. 12 नवम्बर को...

आदिवासियों की अस्मिता के लिए मैदान में महेश पटेल.. 12 नवम्बर को जोबट में बड़ा आंदोलन

युवा कांग्रेसियों का किया सम्मान

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आगामी 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी जोबट में आयोजित होने वाले आदिवासी अधिकारों के जनआंदोलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए जोबट के मंगलम होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जल, जंगल, जमीन के संरक्षण की बात
इस दौरान महेश पटेल ने कहा कि “यह आंदोलन हमारी भूमि, जल और जंगल की रक्षा का संकल्प है अब आदिवासी समाज अपनी ज़मीन नहीं छोड़ेगा। यह सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा का निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने सभी समाजजनों से 12 नवम्बर, ग्राम डाबड़ी में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।” बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान
इस मौके पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्ष लवकेश (लक्की) राठौर,जोबट ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश देवका,उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू देहदिया का महेश पटेल ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

आंदोलन में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज
12 नवम्बर के इस ऐतिहासिक जनआंदोलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह (हनी) बघेल,आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल,जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल साथ ही अनेक आदिवासी विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट