P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बड़वारा पुलिस ने विद्यालय में चलाया जागरूकता...

“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बड़वारा पुलिस ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी महिला सेल प्रभारी उषा राय के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को “गुड टच–बैड टच” की जानकारी दी गई तथा ‘कोमल’ शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सुरक्षा से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में छात्राएं डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 और बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल संपर्क करें। इसके अलावा साइबर फ्रॉड की स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए भी जागरूक किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट