P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशढाबे से पुलिस ने बरामद की अवैध शराब… छापे के दौरान ढाबा...

ढाबे से पुलिस ने बरामद की अवैध शराब… छापे के दौरान ढाबा संचालक मौके से फरार

आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

बदनावर(धार)/विक्की राजपुरोहित/खबर डिजिटल/ धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में, बदनावर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के नेतृत्व में बदनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

अवैध शराब की 33 पेटियां जब्त
पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन स्थित ग्राम बोराली के एक ढाबे पर छापा मारकर अवैध शराब की 33 पेटियां जब्त की हैं। जब्त की गई शराब में देशी एवं विदेशी शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 61 हजार रुपये बताई जा रही है।

ढाबा संचालक मौके से फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। ढाबा बंटी पाल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बदनावर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट