P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोजशाला पहुंचे जाट समाज के सैकड़ों युवक… कहा - 'अंधा व्यक्ति भी...

भोजशाला पहुंचे जाट समाज के सैकड़ों युवक… कहा – ‘अंधा व्यक्ति भी बता देगा कि ये मंदिर है’

धर्म के साथ खड़े रहेंगे - जाट समाज

धार/विक्की राजपुरोहित/खबर डिजिटल/ जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी सहित जाट समाज के सैकड़ों युवक आज भोजशाला परिसर पहुंचे। इस दौरान सभी ने भोजशाला में दर्शन किए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

भोजशाला के बारे में दी जानकारी
भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को भोजशाला के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भोजशाला के इतिहास से जुड़े विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके सांस्कृतिक और धार्मिक पक्ष को विस्तार से बताया।

‘अंधा व्यक्ति भी बता देगा कि ये मंदिर है’
मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट ने कहा कि यदि किसी अंधे व्यक्ति को भी भोजशाला लाया जाए, तो वह भी इस स्थान को मंदिर ही बताएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 23 जनवरी, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोजशाला में अखंड पूजा का आयोजन प्रस्तावित है।

‘धर्म के साथ खड़े रहेंगे’
ईश्वरलाल जाट ने कहा कि समस्त हिंदू समाज एकजुट है और जब-जब धर्म की बात आएगी, तब-तब वे धर्म के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों ने 23 जनवरी को प्रस्तावित अखंड पूजा आयोजन की अनुमति के संबंध में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुजावल जग्गा को सौंपा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट