भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ देशभर में करोड़ों की संख्या में निवासरत बैरवा समाज के लोग 31 दिसंबर का दिन संत बालीनाथ बैरवा दिवस के रुप में मनाते आ रहे हैं। इस दिन राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रभात फेरी, बाइक रैली, भव्य जुलूस, मिलन समारोह के जरिए समाजजन अपनी एकता प्रकट करते हैं। इसी कड़ी में भोपाल के 5 नंबर स्टॉप स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में बैरवा समाज सेवा समिति के द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बैरवा समाज के राजधानी में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
संत बालीनाथ जी के चित्र पर किया माल्यार्पण
31 दिसंबर 2025 को भोपाल के 5 नंबर स्टॉप स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संत बालीनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई। इस दौरान बैरवा समाज बंधुओं ने माथे पर तिलक लगाकर समाज की उन्नति के बारे में चर्चा की। समाज के वरिष्ठों ने अपनी बात रखने के साथ युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से समाज ने संघर्ष कर अपना अलग मुकाम हासिल किया है।
सामाजिक एकता पर दिया जोर
भोपाल में संत बालीनाथ जी दिवस पर आयोजित बैरवा मिलन समारोह में बड़ी संख्या में भोपाल में निवासरत समाजजनों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ एक-एक युवाओं को संत बालीनाथ के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। साथ ही आगामी दिनों में पिकनिक के जरिए परिवार मिलन समारोह आयोजित करने योजना तैयार की, जोकि आगामी दिनों में शाहपुर हनुमान टेकरी पर आयोजित की जाएगी, जिसमें बैरवा बंधु परिवार समेत शामिल होंगे।
मिलन समारोह में ये रहे मौजूद
बैरवा मिलन समारोह में मुख्य रुप से पूरण सिंह रेनीवाल, अखिलेश जीनवाल, कैलाश नागेश, अशोक टटवाड़े, नारायण वर्मा, प्रभुलाल अखंड, जेके अकोदिया, एनएल बैंडवाल, गोवर्धन कुन्हारे, किशनलाल डंडेरवाल, पीएल सिसोदिया,कपिल धवन, संतोष बड़ोनिया, राजेश बैथल, पीयूष यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितिन मरमट ने किया।


