P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी: बलारी माता मंदिर मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, वर्षो की प्रतीक्षा...

शिवपुरी: बलारी माता मंदिर मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, वर्षो की प्रतीक्षा हुई खत्म, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बलारी माता मंदिर मार्ग स्वीकृति, शिवपुरी सड़क निर्माण,

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। दादौल से बलारपुर होते हुए एनएच-27 से बलारी माता मंदिर तक कुल 10.562 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पिछले कई वर्षों से यह मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर नवरात्र, मेलों और अन्य धार्मिक अवसरों पर माता के भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। इस समस्या को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष मांग उठाई जा रही थी।

विधायक के प्रयासों से मिली सफलता

पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह जी के निरंतर प्रयासों, संबंधित विभागों के आपसी समन्वय और सहमति के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस सड़क के बन जाने से श्रद्धालुओं को बलारी माता मंदिर तक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों और भक्तों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए इसे आस्था और विकास से जुड़ा अहम कदम बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट