P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर: हिंदू सम्मेलनों के आयोजन का आगाज महावर नगर में लगा हिंदुओं...

इंदौर: हिंदू सम्मेलनों के आयोजन का आगाज महावर नगर में लगा हिंदुओं का जमावड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुरु हुआ सिलसिला

महावर नगर इंदौर में हिंदू सम्मेलन

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 18 जनवरी, रविवार को शाम 6 बजे महावर नगर बस्ती का हिंदू सम्मेलन वार्ड 72 के महावर नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया गया।

वक्ताओं ने रखे अपने विचार

इस आयोजन में सभी वक्ताओं के प्रेरणादायी उद्बोधन, सुसंस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुव्यवस्थित एवं सुस्वादु भोजन व्यवस्था, सुंदर रंगोलियां तथा सभी आगंतुकों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई एवं समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को अत्यंत हिंदूमय और भावविभोर बना दिया।

रहवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस हिंदू सम्मेलन में उषा नगर बस्ती के समस्त रहवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपना भरपूर समर्थन, उत्साह एवं प्रेम व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन का एक जीवंत उदाहरण रहा।

हिंदू सम्मेलन का आयोजन अतिआवश्यक

इस सफल आयोजन को देखकर अनेक साथियों ने यह भावना व्यक्त की कि इस प्रकार का हिंदू सम्मेलन उषा नगर बस्ती में वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य आयोजित किया जाना चाहिए। इस आयोजन से हम सभी को अपार आनंद एवं आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में घनश्याम शेर,अभिषेक मेहर,दीपेश, पंकज लखनवी,विजय खंडेलवाल,देवेंद्र महावर,राजेश रेवासिया,समेत बड़ी संख्या में हिंदु समाज के लोग शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट