P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशघंसौर: विशाल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता बिनेकी को 21...

घंसौर: विशाल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता बिनेकी को 21 हजार का पुरस्कार

विशाल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

घंसौर/ मनोज नामदेव/ खबर डिजिटल/ प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बरेला के खेरमाई प्रांगण में शिव शक्ति कबड्डी क्लब में आयोजित विशाल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिनेकी एवं बरेला टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिनेकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेला को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को मिला नगद पुरस्कार और ट्रॉफी

फाइनल जीतने पर बिनेकी टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता बरेला टीम को 10 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। तृतीय पुरस्कार रामदेवरी टीम को 4500 रुपये नगद तथा चतुर्थ पुरस्कार कारिथून टीम को 2500 रुपये नगद प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सौजन्य से वितरित किए गए।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री जितेंद्र नेमा की अगुवाई में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित चेयरमैन, आईएएस एवं पूर्व कलेक्टर डॉ. श्याम कुमरे (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रहे। कार्यक्रम में एसडीएम विशन सिंह गोंड, नायब तहसीलदार अरुण भूषण दुबे, थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों का सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन दिलीप भगदिया ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट