खबर डिजिटल — सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर दिसंबर माह की जारी ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी ने प्रथम समूह में “ए” ग्रेड के साथ टॉप टेन में स्थान बनाया है।राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिला पंचायत कटनी को प्राप्त कुल 1129 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया। इस उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते जिला पंचायत को 85.81 वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ और प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल हुआ।इस सफलता के पीछे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की सतत निगरानी, नियमित समीक्षा, अनुश्रवण और प्रभावी पर्यवेक्षण को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सुश्री कौर द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हुआ।सीईओ सुश्री कौर ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आम नागरिकों की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाएगा।जिला पंचायत कटनी की यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला पंचायत कटनी को “ए” ग्रेड, टॉप टेन में बनाई जगह
सम्बंधित ख़बरें


