Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती… पदयात्रा के जरिए किया नमन

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती… पदयात्रा के जरिए किया नमन

घनश्याम मदान ने दिखाई हरी झंडी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय जे एच कॉलेज में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 नवंबर को पद यात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर में स्थित मां जयवंती की प्रतिमा से प्रारम्भ की गई।

कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति सदस्य नीलेश गोस्वामी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। पदयात्रा के दौरान जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से याद किया गया। पदयात्रा में एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

कॉलेज के स्टाफ ने की सहभागिता
15 दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा के सफल आयोजन में आयोजन प्रभारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुमार पवार, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ जीपी साहू, कार्यक्रम आधिकारी प्रो शंकर सातनकर, प्रो.गीता माली, एनसीसी के विभागाध्यक्ष खुशयाल देवघरे, हिन्दी की विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी, डॉ. पल्लवी दुबे, प्रो मुकुन्द चंदेल, प्रो बी.आर. खातरकर, डॉ लोकेश नरवरे, प्रो संतोष पवार, प्रो योगेश्वरी पवार, प्रो हितेश जैन, डॉ. राहुलसिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट