P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकेबीसी की हॉट सीट… बैतूल की बेटी कविता पारखे का जलवा

केबीसी की हॉट सीट… बैतूल की बेटी कविता पारखे का जलवा

अमिताभ बच्चन करेंगे सवाल

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिले की होनहार बेटी कविता पति कमल पारखे ने अपनी लगन और मेहनत से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंचकर बैतूल जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया। कौन बनेगा करोड़पति का एपिसोड आज 24 नवंबर और 25 नवंबर 2025 को रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में कविता अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी।

9 साल से कर रही तैयारी
कविता पारखे पिछले 9 वर्षों से केबीसी में आने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि जीवन में एक बार हॉट सीट पर अवश्य बैठें। उन्होंने कहा कि आज यह सपना पूरा हो गया है, जिससे वह बेहद खुश और उत्साहित हैं। कविता मूलतः बैतूल की जन्मभूमि से ही हैं और उनका ससुराल भी बैतूल जिला ही है। पेशे से वह जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं।

बेहतर शैक्षणिक सफर
उनका शैक्षणिक जीवन भी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने बीएससी मैथ्स, एमएस डबल्यू, हिंदी टाइपिंग (म.प्र. मुद्रलेखन बोर्ड) और एनसीसी के एबीसी प्रमाणपत्र हासिल किए हैं। कविता बैतूल जिले के वरिष्ठ फोटोग्राफर रघुनाथ डोंगरे की छोटी बहन हैं। परिवार, दोस्तों और जिलेभर के लोगों में कविता की इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है। 9 सालों की लगातार मेहनत और नियमित अभ्यास ने आखिरकार कविता को देश के सबसे लोकप्रिय ज्ञान-आधारित कार्यक्रम की हॉट सीट तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने आत्मविश्वास और ज्ञान से हर किसी को प्रभावित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट