P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएटीएम के टेक्नीशियन ने खुद ही कर दी एटीएम से छेड़छाड़.. लाखों...

एटीएम के टेक्नीशियन ने खुद ही कर दी एटीएम से छेड़छाड़.. लाखों का लगाया चूना

बैंक को करीब 4 लाख रुपये का नुकसान

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ यूनियन बैंक के एटीएम टेक्नीशियन ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए 3 लाख 73 हजार रुपये अपने खाते में क्रेडिट कर लिए, इस दौरान तकनीकी जानकारी रखने वाले युवक ने अपने खाते में कई बार 25 हजार की रकम जमा की और एटीएम मशीन के कैश ट्रे से पैसे को निकाल लिया। इसकी जानकारी जब बैंक प्रबंधन को हुई, तो सकते में आ गए। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

थाने में की टेक्नीशियन की शिकायत
बैंक प्रबंधन ने एटीएम टेक्नीशियन के विरुद्ध अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बैंक प्रबंधन द्वारा दी गई लिखित तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। इस दौरान एटीएम में लगे हुए कैमरे के फुटेज में टेक्नीशियन रुपये निकालता हुआ मिल गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।

टेक्नीशियन का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस आरोपी टेक्नीशियन का रिकॉर्ड खंगाल रही है, कहीं उसने पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया, जिसको लेकर पूर्व के संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है, हालांकि अब तक कोई पुराना मामला नहीं मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट