P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने की समीक्षा… पीपीपी मोड पर...

Betul News : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने की समीक्षा… पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम

तैयारियों को लेकर की समीक्षा

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीपीपी मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को पुलिस ग्राउंड बैतूल में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की समीक्षा
समीक्षा बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अतिथियों के आगमन की व्यवस्था, हेलीपैड प्रबंधन, मंच निर्माण, मंच पर आवश्यक सुविधाएं, स्वागत व्यवस्था, लोकार्पण एवं शिलान्यास की प्रक्रिया, हितग्राहियों को लाभ वितरण सहित कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु की मिनट-टू-मिनट समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया निर्देशित
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी बखूबी ढंग से निभाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट