P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : विशेष हृदय रोग शिविर के लिए 75 बच्चों को...

Betul News : विशेष हृदय रोग शिविर के लिए 75 बच्चों को किया भोपाल रवाना

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की जांच

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि मिशन संचालक एनएचएम भोपाल डॉ. सलोनी सिड़ाना द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में रविवार को विशेष हृदय रोग शिविर के लिए जिले के 75 चिन्हित बच्चों को जय प्रकाश जिला चिकित्सालय भोपाल भेजा गया। यह शिविर प्रशांती मेडिकल सर्विसेज एवं रिसर्च फाउंडेशन, श्री सत्यसांई मार्ग, राजकोट द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने दिए निर्देश
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार यह दल जिला चिकित्सालय परिसर, बैतूल से प्रातः 10 बजे रवाना हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हुरमाड़े ने दो बसों, तीन एम्बुलेंस एवं 7 चिकित्सकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर में बच्चों की हृदय रोग संबंधी समस्त जांचें, ईको पद्धति से परीक्षण एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए जाएंगे।

शासन स्तर पर की व्यवस्था
सीएमएचओ ने बताया कि बच्चों की आवागमन की संपूर्ण व्यवस्था, साथ ही भोजन, पेयजल एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग जांच के लिए जिले से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को शिविर में भेजा गया है।
बच्चों के साथ जा रहे पालकों से सीएमएचओ ने भेंट कर शिविर की समस्त जानकारी साझा की तथा बच्चों के उपचार एवं आगे की चिकित्सा सुविधाओं के लिए शासन द्वारा संचालित बाल हृदय उपचार योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रांजल उपाध्याय एवं आरबीएसके जिला मैनेजर योगेन्द्र दवंडे भी उपस्थित रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट