Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेश​भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में...

​भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव, जांच जारी

गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत

​भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके प्राइवेट हॉस्टल के बाथरूम में मिला, जिसके पास एसिड की एक बोतल भी बरामद हुई है।

​कमरा तोड़कर अंदर घुसे साथी छात्र

​मूल रूप से आलीराजपुर की रहने वाली रोशनी कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार सुबह जब वह कॉलेज जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली, तो सहपाठियों ने उसे आवाज दी। फोन न उठाने और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सुरक्षा गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी बेसुध हालत में मिली। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​पढ़ाई का तनाव बनी मौत की वजह?

​जीएमसी की डीन कविता एन. सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच और छात्रा के मोबाइल संदेशों से संकेत मिले हैं कि वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में थी। रोशनी का मानना था कि कड़ी मेहनत के बावजूद वह विषयों को ठीक से समझ नहीं पा रही थी। वह पिछले सप्ताह ही घर से भोपाल लौटी थी।

​पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम का इंतजार

​कोहेफिजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत एसिड पीने से हुई है या कोई अन्य कारण रहा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट