भोपाल

भोपाल में खादी उत्सव 2024 का शुभारंभ: खादी को अपनाने का आह्वान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

भोपाल: खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि हमारा गौरव है और यह 100 प्रतिशत शुद्ध और ईको-फ्रेंडली है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने भोपाल हाट में आयोजित खादी उत्सव-2024 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। खादी उत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में कार्यरत कत्तिन बुनकरों और कारीगरों को रोजगार प्रदान करना है। यह उत्सव 8 अक्टूबर तक चलेगा।

शुक्रवार को कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले का भ्रमण कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया और खादी के वस्त्र और अन्य उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “खादी स्वदेशी है, इसे अपनाएं।”

मिट्टी के दिए बनाने का अनुभव

मेले में भोपाल निवासी श्री लखन प्रजापति द्वारा मिट्टी के बर्तन और अन्य सामान बनाए जा रहे थे। भ्रमण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने खुद अपने हाथों से मिट्टी का एक दिया बनाया और धागा व कपड़े बनाने की विधि का भी अनुभव लिया।

9 राज्यों के 86 स्टॉल

खादी उत्सव मेले में 9 राज्यों के कुल 86 स्टॉल लगे हैं, जिनमें मध्यप्रदेश के 26 स्टॉल शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की खादी ग्रामोद्योग एवं हैंडीक्राफ्ट इकाइयां भी हिस्सा ले रही हैं। मेले में खादी वस्त्रों, माटीकला की सामग्री, जूट, बैतबांस, फर्नीचर, शुद्ध मसाले, शहद, अचार, और अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्राहक खरीददारी कर रहे हैं।

कबीरा खादी वस्त्रों पर विशेष छूट

मध्यप्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा समस्त प्रकार के कबीरा खादी वस्त्रों पर विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा, मेले में धागा बनाने और कपड़े की बुनाई के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

खादी उत्सव में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें देशभक्ति गीत, सूफी गायन, लोक नृत्य, गज़ल, फैशन शो, पपेट शो, और गांधीजी भजन संध्या शामिल हैं। कार्यक्रमों के दौरान प्रबंध संचालक श्री माल सिंह भयडिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Khabar Digital

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

49 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago