P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal Trains Route Diverted: भोपाल से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला...

Bhopal Trains Route Diverted: भोपाल से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला रूट, देखे सूची

Bhopal Trains Route Diverted: पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेलवे द्वारा ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस और निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ यह काम 4 मई तक चलेगा। इस 20 दिवसीय ब्लॉक के कारण भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

बायपास होकर चलेंगी ये ट्रेनें

कोटा जंक्शन पर काम चलने के कारण कई एक्सप्रेस गाड़ियों को मुख्य स्टेशन पर न ले जाकर बायपास रास्तों से निकाला जाएगा। गाड़ी संख्या 14814/14813 भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अब बदले हुए मार्ग से चलेगी। वही गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कोटा जंक्शन को बायपास करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इसके अलावा कोटा-सवाई माधोपुर मेमू गाड़ी संख्या 61621 का मार्ग भी ब्लॉक के चलते परिवर्तित किया गया है।

सोगरिया स्टेशन पर रूकेंगी ये ट्रेनें

बीना की ओर से आने वाली मेमू ट्रेनों को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब ये ट्रेनें कोटा जंक्शन तक नहीं आएंगी। बीना-कोटा मेमू गाड़ी संख्या 11604 और 61634 को सोगरिया रेलवे स्टेशन पर ही रूका जाएगा। 4 मई तक ये दोनों ट्रेनें कोटा जंक्शन नहीं पहुंचेंगी, यात्रियों को सोगरिया से ही अपनी आगे की यात्रा तय करनी होगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की गाइडलाइन

स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन की स्थिति और प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जरूर चेक करें। समय और रूट जानने के लिए पूछताछ काउंटर का सहारा ले। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम के माध्यम से अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस ट्रैक करते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट