Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालCM Mohan Yadav और कांग्रेस विधायकों की बैठक, सीएम मोहन यादव ने...

CM Mohan Yadav और कांग्रेस विधायकों की बैठक, सीएम मोहन यादव ने कहा – विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, सरकार देगी सहयोग

खबर डिजिटल/ भोपाल/ 01 अक्तूबर 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav  ने आज मुख्यमंत्री निवास पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायकों Congress MLAs  से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्रों का विजन डॉक्यूमेंट Madhya Pradesh vision document तैयार करने का आग्रह किया, जिसमें अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी विधायकों को इस दिशा में पूरी सहायता प्रदान करेगी, चाहे वे कांग्रेस के हों या बीजेपी के।

आईफोन के लिए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि फसलों के सर्वे को लेकर जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि फसल नुकसान की स्थिति में समाधान करें। इसके अलावा, गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और नगरीय क्षेत्रों में नई गौशालाएं बनाने की योजना पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने और इसके लिए दूध पर बोनस देने का भी लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि राज्य परिसीमन आयोग का गठन किया गया है, जिसमें जिला, संभाग और तहसीलों की सीमाओं को बदलने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच सालों का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं और सरकार इस दिशा में सभी विधायकों का सहयोग करेगी।

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों का महा आंदोलन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विकास के मामलों में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प दोहराया और उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस दिशा में अपना योगदान देंगे।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रिवॉल्वर की गोली से घायल

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट