Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालगेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, CM मोहन यादव बोले किसानों के हित...

गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, CM मोहन यादव बोले किसानों के हित सर्वोपरि

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश गेहूं खरीदने में नंबर वन है, (gehun kharidi 2026 mp number one) इस वर्ष सरकार ने 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की। जो कि विगत 10 सालों में सब ज्यादा है। इस परिणाम पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि है।

मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी राज्य ने अगर पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा है, तो वो मध्यप्रदेश है। मैं मध्यप्रदेश के किसानों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। मध्यप्रदेश ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है। गेहूं खरीदी के दौरान किसानों की संख्या सबसे ज्यादा होने में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। और, सर्वाधिक लंबे समय तक किसी राज्य ने गेहूं खरीदी की व्यवस्था जारी रखी, तो वो भी मध्यप्रदेश है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जब मैं अपने सर्वाधिक गेहूं उपार्जन वाले राज्य की तरफ देखता हूं तो गेहूं की मात्रा में भी पंजाब के बाद मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान है, जिसके पास गेहूं का इतना विपुल उत्पादन होने के बाद उसने खरीदी की है। मध्यप्रदेश में पहली बार हमने लघु किसान, मध्यम श्रेणी के किसान का गेहूं खरीदने का निर्णय किया। हमने छोटे किसानों से लगभग 32. 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की। मुझे बताया गया है कि लगभग पौने चौदह लाख किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उनका गेहूं गोडाउन तक पहुंच चुका है।

समर्थन मूल्य 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य एशिया और पश्चिम एशिया में उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमने यह गेहूं खरीदी की है। किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम खास है। हमने 24 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि प्रेषित की है। हमने किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये और 40 रुपये बोनस अर्थात 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। आने वाले समय में एमएसपी बढ़ती जाएगी और किसान कल्याण के काम तेज होंगे। गेहूं का इतना उत्पादन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी सरकार किसान कल्याण के काम लगातार करती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट