खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-– इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) रविवार को जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।चांडक चौक स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। वहीं मिशन चौक स्थित नगीना मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज हुई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व के अवसर पर हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की।बकरीद को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मिशन चौक में एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तहसीलदार साक्षी शुक्ला, नायब तहसीलदार आकाश नीरज, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे।
कटनी में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
सम्बंधित ख़बरें
