Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, BJP सदस्यता...

भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, BJP सदस्यता अभियान पर दिया जोर…

भोपाल, 25/09/2024। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती Deendayal Upadhyay’s birth anniversary पर बुधवार को अधिकतम सदस्यता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने बूथों पर पहुंचकर हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता BJP membership दिलाई।

प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का कार्य कर रहे हैं।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट