Country made illicit liquor and dry intoxicants are being sold on the streets of Bhopal
भोपाल : एक तरफ नशे व ड्रग्स को लेकर पूरे प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप, छापे व अन्य चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी में पुलिस की नाक के नीचे फुटपाथ पर एक दर्जन सजी नशे की दुकानों पर मुंह मांगा नशा उपलब्ध है। बोरी में सूखा और थर्मोकोल के पुराने गंदे छोटे से डिब्बे में बर्फ के टुकड़े और लिक्विड नशा उपलब्ध है।
बागसेवनिया थाने के अंतर्गत सावरकर सेतु के नीचे एम्स से आने वाली सड़क पर एंप्री संस्था के मोड़ पर पुलिस का चेकिंग पॉइंट है। इसी स्थान पर फुटपाथ पर पन्नी के छोटे-छोटे टुकड़े बिछाए या टेबल पर नशे का सामान रखा दिख जाएगा। पास ही रखी छोटी सी बोरी व डिस्पोजल ग्लास रखे हुए हैं। बोरी में सूखा नशा और थर्मोकोल के डिब्बे में लिक्विड और बर्फ के टुकड़े रखे हुए हैं। वहां, पर डिस्पोजल ग्लास और पानी की व्यवस्था होने के साथ ही कई बाउंसर घूम रहे हैं।
फुटपाथ पर नशे का पूरा इंतजाम
नशे की दुकानों पर फुटपाथ की जमीन पर पन्नी इस तरह से बिछाकर सामान रखा था, जैसे मार्केट में छोटे व्यापारी बेर या पूजन सामग्री लेकर बैठे हों। जब हमारे संवाददाता ने पास जाकर देखा तो नशे का पूरा इंतजाम था और 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का सामान उपलब्ध है। जब सामान के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने सामान का नाम पूछा और हिदायत दी कि ज्यादा होशियार नहीं बनो। इशारे में बोला गया कि यहां बहस नहीं कर सकते और बाउंसर की तरफ इशारा किया।
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…
Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में धान खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी होने का मामला सामने…