P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBig News: मछली परिवार के कोठी पर चला मोहन यादव सरकार का...

Big News: मछली परिवार के कोठी पर चला मोहन यादव सरकार का बुलडोजर

Big News: हथाईखेड़ा में मछली परिवार की कोठी पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हथाईखेड़ा में Machhli family मछली परिवार की कोठी तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि मछली परिवार के यासीन और शाहवर मछली पर ड्रग तस्करी और रेप केस के कई मामले पहले से दर्ज हैं, जिसको लेकर आज रेप और ब्लैकमेलिंग केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी पर बुलडोजर चला गया।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कोठी का निर्माण शासकीय जमीन पर किया गया है, इसलिए तीन मंजिला इमारत को तोड़ा जा रहा है। मौके पर एसडीएम विनोद सोनकिया समेत जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला मौके मौजूद हैं। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस और नगर निगम समेत 300 कर्मचारी यहां तैनात हैं। 3 पोकलेन और 2 जेसीबी इमारत को तोड़ने में लगी हैं।

मछली परिवार की कोठी पर चला मोहन यादव सरकार का बुलडोजर | MP News

गौरतलब है कि रेप और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को क्राइम ब्रांच ने गैमन मॉल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके पास से 3 ग्राम एमडी ड्रग और देशी पिस्टल बरामद हुई थी। यासीन के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी मिले थे। पुलिस शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 30 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन 6 अवैध निर्माण तोड़े थे। इनकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए थी। नियमों के चलते हथाईखेड़ा स्थित कोठी को सील किया था। प्रशासन मछली परिवार की ऐसी संपत्तियों का पता लगा रही थी, जो अवैध हो या किसी से छीनी गई जमीन पर बनी हो। हालांकि, अभी इस बारे में अफसर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट