P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरछात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ मामले में कलेक्टर सख्त – शिक्षक निलंबित

छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ मामले में कलेक्टर सख्त – शिक्षक निलंबित

झाबुआ, नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ़ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर की करतूत ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया। कक्षा 8वीं और 9वीं की मासूम छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर नेहा मीना ने कड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय खवासा द्वारा भेजे गए पत्र और तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में शिक्षक के आचरण को “अत्यंत अभद्र एवं अशिष्ट” बताया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि डामोर का व्यवहार छात्राओं की सुरक्षा और मर्यादा के विपरीत था।

कलेक्टर ने इस गंभीर और संवेदनशील मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए निलंबन आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में डामोर का मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय झाबुआ रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट