राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, राणापुर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को 11 केवी राणापुर फीडर पर मेंटेनेंस एवं रख-रखाव कार्य किया जाएगा
इस कारण राणापुर शहर में विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक (कुल 4 घंटे) बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि निर्धारित समय में कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।
आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



