कटनी।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व हमराह स्टाफ को बिलहरी–चिखला रोड पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। मोटरसाइकिल पर आगे बैठे व्यक्ति के पास काले-सफेद रंग का पिट्ठू बैग टंगा हुआ था। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें मौके पर ही घेराबंदी कर वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रोक लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम1. कयामत सिंह पिता मिनश्री लाल बहेलिया (उम्र 23 वर्ष)2. रहमत सिंह उर्फ आर्यन पिता इलेज सिंह (उम्र 19 वर्ष)दोनों निवासी ग्राम कुपना, थाना शाहनगर, जिला पन्ना बताए।पिट्ठू बैग के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर संदेह के आधार पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें दो किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा एवं मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 ML 8148 को जप्त किया।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिकाइस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय भूमिका रही
बिलहरी (कुठला) पुलिस की बड़ी कामयाबी2 किलो गांजे के साथ दो पारधी तस्कर गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


