भोपाल/खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 7500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test – PPT) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
आरक्षक (जीडी) के कुल 7500 पदों पर भर्ती हेतु म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 30.10.2025 से 15.12.2025 तक आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 25.01.2026 को म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा वेबसाईट WWW.esb.mp.gov.in पर जारी किया जा चुका है। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) PPT ली जाएगी। अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक तथा दस्तावेजों का परीक्षण निम्नलिखित दस स्थलों पर दिनांक 23.02.2026 से दिनांक 13.03.2026 (दिनांक 02.03.26, 03.03.26 एवं 08.03.2026 को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक किया जाएगा, जो प्रतिदिन 6:00 बजे से आरंभ होगा।
ऑनलाईन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिये म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा वेबसाईट पर सूचना-पत्र जारी किये जायेंगे, जिसे डाउनलोड कर, निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल पर लाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुँचना है। उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है, उस दिनांक व स्थान में कोई परिर्वतन नहीं किया जायेगा।
शारीरिक दक्षता के लिए 10 परीक्षा स्थल रखे गए हैं –
भोपाल – लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
इंदौर – माउंडेट टूप डिपार्टमेंट (MTD) ग्राउंड, आरएपीटीसी, इंदौर
जबलपुर – परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी, जबलपुर
ग्वालियर – परेड ग्राउंड, 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू, ग्वालियर
उज्जैन – महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड, उज्जैन
सागर – शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड, बहेरिया
रीवा – परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी विसबल रीवा
बालाघाट – फुटबाल हाकी ग्राउंड, 36वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट
रतलाम – भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा, रतलाम
मुरैना – परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान आधार e-kyc सत्यापन कराया जाएगा, अतएव अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। साथ ही अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें, कि उनका आधार नम्बर उनके व्दारा लॉक न कर दिया गया हो। साथ ही साथ दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को आवश्यक समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।


