खबर डिजिटल कटनी— भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर गुरुवार को कटनी प्रवास पर रहीं। कटनी आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।होटल ब्रजवासी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही चल रहे SIR अभियान में पूरी सतर्कता के साथ पात्र एवं अपात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका सानिध्य संगठन को नई ऊर्जा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा संगठन की शक्ति और सुदृढ़ता को दर्शाता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय, श्री रवि खरे, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री आशीष गुप्ता बाबा सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री रजत जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री श्री मनीष दुबे, जिला कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला, सह कार्यालय मंत्री श्री यज्ञदत्त मिश्रा, पार्षद श्रीमती बीना बैनर्जी, SIR संयोजक श्री विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कटनी में भाजपा का बूथ सम्मेलन: राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने दिया संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र
सम्बंधित ख़बरें


