P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनिगमायुक्त के निर्देश पर सफाई अमला सक्रियअधिकारियों ने लिया सफाई व्यवस्था का...

निगमायुक्त के निर्देश पर सफाई अमला सक्रियअधिकारियों ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा


निगमायुक्त के निर्देश पर सफाई अमला सक्रिय
अधिकारियों ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा


कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश के बाद निगम का सफाई अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। एमएसडब्ल्यू प्रबंधक विवेक चौबे ने स्वास्थ्य समिति प्रभारी सुभाष साहू और स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के साथ जोन क्रमांक-1 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुठला क्षेत्र और पन्ना मोड़ से कृषि उपज मंडी मार्ग तक शेष पड़े कचरा प्वाइंटों की पहचान कर अतिरिक्त वाहनों से सफाई कराई गई। निगम प्रशासन ने सभी वार्ड दरोगाओं को शेष प्वाइंटों की जानकारी देने और नगर की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, घाटों पर चला सफाई अभियान
घाटों पर सफाई, चूना लाइन, कीटनाशक छिड़काव और रोशनी की व्यवस्था जारी
कटनी। नगर निगम प्रशासन ने 25 से 28 अक्टूबर तक होने वाले छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा घाट, छपरवाह नदी, कटाए घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी और श्रमिकों की मदद से घाटों की सफाई, चूने की लाइन, कीटनाशक दवा छिड़काव और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों को तय समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


सायबर अपराधों से बचाव को लेकर निगम की अपील
नागरिकों से कहा — जागरूक रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
कटनी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सायबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की है। निगम ने कहा कि फर्जी कॉल, ईमेल, लिंक और सोशल मीडिया संदेशों से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। नागरिक किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक विवरण न दें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
किसी भी ठगी की स्थिति में सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में तुरंत संपर्क करें। निगम ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को भी सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है ताकि सभी नागरिक डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें।


27 से 31 अक्टूबर तक आवास मेला, 554 हितग्राहियों को मिलेगा ऋण
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत बैंकर्स मीटिंग में बनी रणनीति
कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 27 से 31 अक्टूबर तक नगर निगम परिसर, टीसी बजान स्कूल और जोन-4 कार्यालय में आवास मेला आयोजित किया जाएगा। मेला में एएचपी घटक के अंतर्गत 554 हितग्राहियों को 1.80 लाख रुपये तक का ऋण स्वीकृत किया जाएगा।
इस संबंध में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर बैंक प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त शैलेष गुप्ता, सिटी मिशन मैनेजर यश रजक और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के 650 लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। निगम प्रशासन ने हितग्राहियों से दस्तावेजों की पूर्ति कर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट